Corona vaccine नए साल पर मिली कोरोना वैक्सीन को अनुमति

देशवासियों को नए साल पर बड़ा तोहफा मिला है। देश के सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन Corona Vaccine को मंजूरी मिल गयी है।
कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए पूरी दुनिया में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक भारत मे भी टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है।
सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड नामक वैक्सीन को अनुमति दे दी गयी है।
सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की सहमति देने को नए साल के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की अनुमति भारत में बना ये टीका दुनिया की 9 वीं वैक्सीन Corona Vaccine है।
हालांकि अभी कोविशील्ड वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से आखिरी मंजूरी मिलना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *