गाजियाबाद में एक दंपती में ओमीक्रॉन संक्रमण निकला,अभी तक दोनों ठीक

गाजियाबाद: जहाँ ओमीक्रॉन देश के अधिकतर राज्यों में अपना साम्राज्य फैला रहा है वहीँ महाराष्ट्र-केरल-तमिलनाडू में मामलें बढ़ रहे थे। वहीँ अब गाजियाबाद जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक हुई है। गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग दंपती की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में ओमीक्रॉन की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दंपती अब बिलकुल ठीक है और संक्रमण से निजात में है। 
दरअसल,शहर के नेहरू नगर निवासी तीन दिसंबर को मुंबई की यात्रा कर लौटे बुजुर्ग दंपती को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दंपति 29 नवंबर को मुंबई की यात्रा कर जयपुर होते हुए कार से गाजियाबाद लौटे थे। खांसी की शिकायत के बाद एक निजी लैब में जांच के बाद दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई। होम आइसोलेशन में दोनों का इलाज हुआ था।  15 दिसंबर को दोनों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले 39 लोगों की भी जांच कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *