राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब तक जारी आंशिक कर्फ्यू के बाद अब 11 से 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्त कर्फ्यू लागू किया गया है। सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राज्य के लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है।
इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 से 18 मई तक के बीच आवश्यक वस्तुओं की दुकानें (दूध, फल-सब्ज़ी) सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं राशन की दुकानें 10 मई के बाद 11 से 18 मई के बीच सिर्फ एक दिन यानी 14 मई को 7:00 से 12:00 बजे तक खुलेंगी। बाकी दिनों में राशन की दुकानें भी बंद रहेंगी।
इसके अलावा कर्फ्यू के दौरान राज्य में शराब की दुकाने व बार पूर्ण रुप से बंद रहेंगे।
वही अंतर राज्य परिवहन हेतु 50 फ़ीसदी सवारी की अनुमति के साथ संचालन होगा। साथ ही दवा की दुकानें व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। होम डिलीवरी वालों को भी कर्फ्यू में छूट दी गयी है।

