देश में 24 घंटे में 35 हजार से अधिक निकले मामले, रिकवरी रेट 97.65% पार

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन आज कुछ मामलें ज्यादा आए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले निकले हैं। वहीं, 33 हजार 798 मरीज ठीक होकर वापस हुए हैं। पिछले चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है। वहीं 17 सितंबर को कोरोना के 34 हजार सक्रिय मामलें सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना के एक हजार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के रिकवरी रेट 97.65 फीसदी पर है। कोरोना के बढ़े मामलों में केरल का बड़ा हाथ माना जा रहा है। केरल में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार के पार आ रहे हैं। डेल्टा वेरिएंट की वजह से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
कल देश में टीकाकरण का रिकॉर्ड टूटा है।आईसीएमआर के अनुसार,17 सितंबर तक 55,07,80,273 कोरोना सैंपल की जांच हुई है।  शुक्रवार को 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन  दी गई है। जो एक दिन में लगाए गए सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। देश में अभी तक 24 घंटे के भीतर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया गया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने 1 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भाजपा ने लक्ष्य पूरा करते हुए यह आंकड़ा ढाई करोड़ तक पहुंचा दिया। इसपर भी कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है और जिसके चलते कुछ सवाल भी किये हैं। कोंग्रस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ टीकाकरण अभियान को बढ़ाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *