कड़ाके की ठण्ड शुरू,चमोली की नीति घाटी में जमी नदी

चमोली: जबरदस्त ठण्ड अब दस्तक दे चुकी हैं अधिकतर राज्यों में बीते दिन शुक्रवार को शीतलहर हवा चलती रही वहीँ अब इस कड़ाके की ठंड के कारण उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में बदल गए हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछ गई है। जिसकी वजह से सड़कें बंद कर दी गई हैं। आपको बतादें कि कुछ दिन पहले इस इलाके में भारी बारिश हुई थी।  जिसके बाद से यहां तापमान में लगातार गिरावट थी इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी बर्फ में जम गई है। 

नीती घाटी में जितने भी गदेरे और नाले बहते थे सब बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। नीती मार्ग पर गमशाली से आगे पाले की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे मार्ग बंद है।सिर्फ यहाँ ही नहीं बल्कि राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम बदला रहा। धूप भी हल्की रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *