ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की जेल,जानिए क्या है मामला ?

आज अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को चार साल  सुनाई है,साथ ही 50 लाख का जुर्माना भी ठोका है। सभी जानते है कि चौटाला ने अपनी बीमारी व मामले के पुराना होने के नाते सहानुभूति बरतने का आग्रह जरूर किया था लेकिन सीबीआई ने कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर के समान है, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ऐसी सजा सुनाए जिससे समाज को बड़ी मिसाल मिले। 

जेल में जाना तय-

अदालत ने ओम प्रकाश चौटाला को तीन साल से अधिक सजा का ऐलान किया है। उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। हालांकि वह जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं जहां से उन्हें राहत मिल सकती है। पिता को चार साल की सजा मिलने के बाद उनके बेटे अभय चौटाला ने कहा कि, हम इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट जाएंगे। 

ये है मामला –

दरअसल-वर्ष 1993 और 2006 के बीच चौटाला ने 6.09 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की एकत्र करने के लिए जिम्मेदार हैं। मई 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने 3.6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी।

चौटाला को जनवरी 2013 में जेबीटी घोटाले में भी दोषी ठहराया गया था। 2008 में चौटाला और 53 अन्य पर 1999 से 2000 तक हरियाणा में 3,206 जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में आरोप लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *