श्रीनगर : बुरी खबर मिली है जिसके चलते लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सेना के सात जवानों की मौत हो गई है इसके अलावा 19 जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों का अस्पताल में भेजकर इलाज जारी है।
आपको बतादें कि ख़बरों के अनुसार परतापुर से अग्रिम मोर्चे पर सेना के 26 जवानों को ले जा रहा वाहन फिसलकर श्योक नदी में 50-60 फुट नीचे गिर गया, जिसमें सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी यह पता नहीं चला है कि सेना का वाहन किन कारणों से नदी में जा गिरा। इस हादसे को लेकर अभी सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

