राजकोट में पीएम मोदी,बोले-हमने सर नहीं झुकने दिया 

आज शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन कर चुके हैं जिसके दौरान उन्हें जनता को सम्बोधित भी किया है आई जानतें आज के सम्बोधन से जुड़े अहम् तथ्य-
आज उद्घाटन के बाद पीएम ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमनें  3 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को ओडीएफ से मुक्ति, 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति, 2.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली, 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी – यह सिर्फ डेटा नहीं है बल्कि गरीबों की गरिमा की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जताता है।  इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा कि सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान भी जारी करती आई है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।
 उन्होंने ये भी कहा कि सरकार दिन रात देशहित में काम करती है। ये आज पूरा देश देख रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है महामारी शुरू हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार दिए ताकि ग़रीबोब को बड़ी सहायता मिले। 
पीएम ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

आज माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ भी हुआ है। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करेगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा सबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *