माफिया टिल्लू की हत्या पर कोर्ट ने लगाईं फटकार,बचाव क्यों नहीं किया?

नई दिल्ली : हाईकोर्ट ने बीते दिन तिहाड़ जेल में हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की ह्त्या पर जेल प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। कोर्ट ने सामने प्रत्यक्ष खड़े रहने के बाद भी कुछ बचाव नहीं करने के लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों को फटकारा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से सवाल किया है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, हत्या को रोकने के लिए जेल अधिकारियों ने कोई कदम क्यों नहीं उठाए। हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी हैं। जेल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  टिल्लू ताजपुरिया के पिता और भाई ने मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने जेल अधिकारियों से सवाल किए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 मई को की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *