Odisha Crime: नहीं लुटने दी आबरू,छत्त से लगा दी छलांग 

जजपुर : आज मंगलवार को ओडिशा से बेहद दर्दनाक और शर्मनाक करतूत के चलते एक पीड़िता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए जान जोखिम में डाल दी। ओडीसा जाजपुर जिले से ये मामला है। जहां एक लड़की ने दुष्कर्म से बचने के लिए स्कूल की छत से छलांग मार दी। जहां वि गंभीर रूप में घायल हुई है। लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारी ने घटना के विषय में बताया है कि पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला –यह घटना बेटी रविवार की है जबक्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के यहाँ जा रही थी। जब वे एक बस से उतरे, तो इलाके में भारी बारिश हो रही थी और पुरुषों के एक समूह ने सुझाव दिया कि वे स्कूल की इमारत में रुक सकते हैं और बारिश बंद होने पर अपने निकल जाएंगे । 

उन्होंने उनकी बात मान ली और वहीं शरण ली। पांचों लोगों ने देर रात लौटकर भाई को पीटा और भगा दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, तो वह स्कूल की इमारत की छत पर चली गई और वहां से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *