भाजपा नेता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर जो विवादित टिप्पणी के बाद देश भर में बवाल बरपा। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को अब सुप्रीम कोर्ट से कुछ राहत मिली है। नुपुर की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी से राहत दिए जाने की अपील देने की मांग की थी। उनके अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं ,इसलिए उन्हें गिरफ्तारी से राहत देने के साथ ही सुरक्षा मिले।अदालत ने नूपुर शर्मा को 10 अगस्त तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए।
साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया। नूपुर शर्मा की ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी (नुपुर) जान को गंभीर खतरा है। बेंच ने आदेश सुनाते हुए याचिकाकर्ता की हत्या के वायरल बयान, सलमान चिश्ती का भी संज्ञान लिया। यूपी के एक व्यक्ति ने याचिकाकर्ता का सिर काटने की धमकी भी दी। इस मामलें पर अब सुनवाई आगामी 10 अगस्त को की जाएगी।

