जासूसी सेटेलाइट होने वाला है लॉन्च, सूचना जारी

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच की खींचतान सभी को पता है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने मिसाइल परीक्षणों पहचान बना चुके हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने पूरी दुनिया को सरप्राइज कर दिया है। उत्तर कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण की औपचारिक सूचना साझा की है। जिसके बाद से तनाव बढ़ गया है।

उत्तर कोरिया ने यह सूचना बीते बुधवार को दी थी। गौरतलब है कि उसका यह कदम दक्षिण कोरिया की चेतावनियों और प्योंगयांग पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने वाले कई संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के बावजूद किया है। जापान के तट रक्षक ने आज मंगलवार को कहा है कि उत्तर कोरिया ने 22 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच पीले सागर और पूर्वी चीन सागर की दिशा में एक अंतरिक्ष उपग्रह ले जाने वाले रॉकेट को लॉन्च करने की अपनी योजना के बारे में जापान को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *