लखनऊ : मंगलवार सुबह बेहद दुखद हादसा हुआ है, ईओडब्ल्यू में तैनात श्वेता श्रीवास्तव लंबे समय तक कमिश्नरेट में तैनात रहीं। श्वेता का यह इकलौता 12 साल का बेटा नामिश सुबह जनरेश्वर मिश्रा पार्क में स्केटिंग कोर्ट पर प्रैक्टिस करने गया था। प्रैक्टिस करके जब नामिश वापस लौट रहा था तब ये हादसा हुआ।
गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया है कि नामिश जब प्रैक्टिस करके वापस घर लौट रहा था तभी पिपराघाट रोड पर एक सफेद रंग की कार ने उसको टक्कर मार दी थी। हादसे में नामिश की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखा गया है कार को ट्रेस करने की कोशिश हो रही है। जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी।

