गाजा के 900 साल पुराने चर्च पर अटैक, 3 मिसाइल दागीं

इजराइल और हमास की जंग जारी है।  जिसमें अभी तक हज़ारो जाने गयीं हैं। ताज़ा अपडेट के मुताबिक़, जंग का आज 14वां दिन है। इजराइल लगातार गाजा पर एयरस्ट्राइक करने में लगा हुआ है। इजराइल ने गाजा में उपस्थ्ति पुरानी ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर अटैक बोलै है इसमें अभी तक 8 लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं कई शव अब भी मलबे में दबे हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गाजा का ये चर्च करीब 900 साल पुराना था। इसे 1150 के दशक में तैयार किया गया था। जंग के बीच में इस चर्च के अंदर कई मुस्लिमों और ईसाइयों ने पनाह ले रखी थी। इतना ही नहीं इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि  हमास और पुतिन में कॉमन बात ये है कि वो दोनों अपने पड़ोस में मौजूद लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं,आपको बतादें की हाल ही में इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि वो जल्द ही सैनिकों को हमास के कब्जे वाले फिलिस्तीन में घुसने का आदेश देंगे। आप अभी गाजा को सिर्फ दूर से देख रहे हैं, पर जल्द ही आप इसे अंदर से देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *