कस्टम विभाग ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर दो यात्रियों से 1.07 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। खबर है कि 17 नवंबर को दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो फ्लाइट ने जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी तो वहां उपस्थित कस्टम अधिकारियों को दो यात्रियों पर शक की सुई घूमी। इसके बाद उनकी जब कड़ी जांच हुई और पहले यात्री से तीन सिल्वर कोटेड सोने कड़े और दो सोने की चेन मिली है। जिनका वजन कुल 750 ग्राम था। इनकी मार्केट वेल्यू 39.98 लाख है। दूसरे यात्री की जांच हुई तो, 520 ग्राम वजन वाले आयताकार क्रेडिट कार्ड की तरह दिखने वाला एक सोने का बिस्किट और पांच सोने के कड़े बरामद हुए। इनका कुल वजन 1270 ग्राम था, जिसकी मार्केट वेल्यू 67.71 लाख रुपये है।
एयरपोर्ट पर 1.07 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया

