काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए दो बम धमाके,13 लोगों की मौत,कई घायल

काबुल:जैसा की आज सुबह से अमेरिका के हवाले से खबर आ आ रही थी कि अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है वहीँ आशंका सच हो गई आज देर शाम काबुल  एयरपोर्ट  के बाहर दो आत्मघाती हमले हुए हैं। इसकी जानकारी पेंटागन के प्रवक्ता ने दी है। विदेशी समाचारों की मानें तो,दोनों हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसके अलावा पांच अमेरिकी सैनिकों समेत 38 लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है। इनमें एक सैनिक की हालत गंभीर है। ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की थी। और जल्द से जल्द अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकलने के लिए भी चेतावनी दी थी। 

दरअसल,अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि बताया कि आज काबुल एयरपोर्ट के ऐबी गेट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने ये बम ब्लास्ट किया है। हमलावर फायरिंग करते हुए आया और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। एयरपोर्ट के इस गेट पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के सैनिक तैनात रहते हैं। वहीं, दूसरा आत्मघाती हमला एयरपोर्ट के सामने मौजूद बैरन होटल के बाहर हुआ, जो कि ऐबी गेट के ही काफी करीब है।  इसका मकसद पश्चिमी देशों के उन सैनिकों को निशाना बनाना था, जो अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *