पहले दिन एक भी नामांकन नहीं,5 सितंबर को चुनाव 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है जहां  विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद स्थान खाली है इसकी घोषणा हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार,नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस हो सकते हैं ऐसी भी खबरे हैं। 

इसके बाद पांच सितंबर को मतदान व आठ सितंबर को मतगणना होगी।बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन एक भी नामांकन होना तो दूर किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र तक नहीं खरीदा। उप चुनाव के लिए 17 अगस्त तक नामांकन होने हैं और 18 अगस्त को जांच और 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पांच सितंबर को मतदान होगा। 8 सितंबर को मतणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *