केदारनाथ-बद्रीनाथ के बाद जानिए कब शुरू हो रहे यमुनोत्री के लिए पंजीकरण ?

देहरादून : तीन दिन में केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम के लिए 84 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण चुके हैं और करा चुके हैं। बृहस्पतिवार को लगभग 20 हजार लोगों ने पंजीकरण किया है साथ ही आगामी 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। आपको बतादें कि नवरात्र में मंदिर समितियों की  तरफ से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी। इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *