दिल्ली से खबर आ रही है कि किसी स्कूल में गैस लीक का मामला हुआ है। 15 बच्चों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो बच्चे गंभीर हालत में हैं। उनके साथ में टीचर भी हैं। प्राइमरी स्कूल के बच्चे हैं, जिनकी उम्र 7 से 8 साल की बताई जा रही है। डॉक्टर ने कहा है कि बच्चों ने शिकायत की कि कोई बदबू आई इसके बाद सभी में बेहोशी छाने लगी और दो बच्चों की हालत थोड़ी खराब है उनका इलाज जारी है। बच्चों के पास कुछ टीचर भी अस्पताल में अंदर पहुंच गई हैं।
स्कूल में अचानक बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल पहुंचे

