देहरादून : अंकिता हत्याकांड की गुथ्थी जितनी सुलझी उतनी ही उलझी हुई भी है इस मामलें में आरोपियों के नार्को टेस्ट को लेकर कुछ दिनों की मांग की गई है। मामले में आज सोमवार को नोटिस जारी किया जाना तय हुआ था लेकिन आरोपियों ने पौड़ी जेल अधीक्षक के जरिए जेएम कोर्ट कोटद्वार से समय की मांग की।
अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित, अंकित, सौरभ के नार्को टेस्ट को लेकर आज नोटिस जारी होना था लेकिन लेकिन इससे पहले ही आरोपियों ने दस दिन के समय की मांग कर डाली है। किता के हत्यारोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दे दी थी। न्यायालय में आज सुनवाई होनी थी। पुलिस पर आरोप भी लगे हैं कि जानबूझकर वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया है और विभिन्न राजनीतिक दल भी इस बात को उठा चुके हैं। ऐसे में परिजनों ने कुछ दिन पहले आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने मांग की थी। पुलिस ने अपनी तैयारियां इस नार्को टेस्ट पर कर्ली थीं।

