आप सांसद राज्यसभा से निलंबित, क्या लगा आरोप ?

आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।  अब उनकी बहाली विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक होगी। दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई है। राघव चड्ढा पर आरोप लगा है कि उनके द्वारा सांसदों की मंजूरी के बिना उनकी सदस्यता वाली समिति के गठन का प्रस्ताव दिया जो नियमों के विरुद्ध है। अब विशेषाधिकार समिति इस मामले की जांच करेगी। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *