कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कराने की अनिवार्यता खत्म : उत्तराखंड


देहरादून : कोरोना बीमारी से  बचाव के लिए पूरे देश भर में चल रहे टीकाकरण पद्धत्ति से काफी राहत हुई है। सभी राज्यों में इसकी रफ़्तार तेज़ की गई है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड राज्ये से राहत की खबर है कि अब कोरोना वैक्सीनेशन के लिए यहाँ स्लॉट बुक कराने के साथ ही अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब टीका लगवाने वाले लोगों को आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्रों पर जाना होगा। जहां न सिर्फ उनका पंजीकरण किया जाएगा वरन टीका भी लगाया जाएगा।इस खबर के बाद खासा राहत देखने को मिली है क्यूंकि पहले लोगों को स्लॉट बुक करने के बाद भी अपनी  इंतज़ार करना पड़ रहा था। आपको बतादें कि अभी कुछ  केंद्र से राज्य को टीके की करीब दो लाख खेप भी प्राप्त हुई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *