हरिद्वार में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं को खतरा

हरिद्वार: आज हरिद्वार में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता कुछ दिनों से धरना दे रहीं हैं लेकिन आज उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो सभी सामूहिक तौर पर शांतिपूर्वक धरना दे रही हैं, पर अब उनकी समस्या ये है कि उन सभी पर अब धरना समाप्त करने के लिए प्रेशर किया जा रहा है। जिससे उनके साथ कुछ भी अप्रिय घटना  साजिश हो सकती है।
आशा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री एकता यूनियन संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता महिला अस्पताल में अपनी मांगों के लिए शासनादेश जारी कराने की मांग कर रही है। बीते मंगलवार को आशा कार्यकर्ता अस्पताल में धरना देने के साथ ही नगर कोतवाली में पहुंचीं। वहां जाकर उन्होंने आरोप लगाया कि वह अस्पताल में मांगों को लेकर बिना किसी को परेशान और काम प्रभावित किए धरना दे रही हैं, लेकिन उन्हें धरना समाप्त करने के लिए धमकियां लगातार मिल रहीं हैं। 
उनका कहना है कि वह जायज मांगों के लिए अपना हक मांग रही हैं। इसलिए वह अब किसी से डरने वाली नहीं हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को सरकार ने जल्द पूरा नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन भी करने का सोचेंगीं। और साथ ही आगामी चुनावों में बीजेपी सरकार को सबक भी देंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *