बिहार में फिलहाल रात्रि कर्फ़्यू की ज़रूरत नहीं : नीतीश कुमार

पटना : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने सभी राज्यों में ख़तरा बढ़ाया है। जिसके तहत केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट जारी किया है। ओमीक्रॉन के चलते महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया है।  वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रात्रि कर्फ्यू की संभावनाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि बिहार में फिलहाल रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस खतरे पर कहा है कि अभी राज्य में स्थिति कुछ ठीक है यहां रात्रि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के माल्यार्पण करने के कार्यक्रम में यह  बात कही। 


ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारियों ने इससे निपटने को लेकर समीक्षा की थी। इसमें चर्चा की गई थी कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *