उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ‘आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं है, अतः डॉक्टर की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा’।
उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने व अपनी जांच कराने की अपील की है।
बड़ी खबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित

