Paper Leak : बेरोजगार युवाओं से बोलीं राधा रतूड़ी,CBI जांच जरुरी नहीं

प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बीते दिन शुक्रवार को सचिवालय में बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की,और भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई से जांच कराने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जारी है और इस मामले में अभी सीबीआई जांच काकोई मतलब नहीं है। इस पर उच्च स्तर पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बेरोजगारों से अपील की कि बातचीत से ही समाधान निकाला जाए तो बेहतर होगा। 
उन्होंने प्रेसबंधुओ से ये भी कहा कि,मैं स्वयं प्रतियोगी परीक्षा पास कर नौकरी में आई। मैं युवाओं का दर्द बखूबी महसूस कर  सकती हूँ। जब हम बेरोजगार होते हैं, तो सबसे पहली बात होती है कि हमें नौकरी मिल जाए। हम लोग बहुत रईस और राजशाही खानदानों से नहीं हैं इसलिए मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। हमारी मेहनत से ही हमारी कमाई होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा मेरे वर्ग के हैं, मैं उनका दर्द समझती हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *