अधिकारियों को सताता है डर -हरीश रावत का बड़ा  बयान

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत का नौकरशाही पर हमला बोलते हुए कहा है कि , अधिकारीयों को डर,  विपक्षी नेता का आदर सत्कार किया तो फिर विदाई तय है। हरीश रावत ने ये  विधायक मदन बिष्ट के बहाने प्रदेश की नौकरशाही पर किया और ये ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि मलाईदार और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारी इस सोच के साथ विपक्षी नेताओं के फोन नहीं उठाते कि कहीं सरकार में बैठे हुए लोग उनसे नाराज न हो जाएं और उनकी विदाई न कर दी जाए। 

अपनी एक फेसबुक पोस्ट में पूर्व सीएम ने इस बात को साफ़ साफ़ लिखा है। विधायक मदन बिष्ट की समस्या नहीं है, यह शिकायत हर विपक्षी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता की तरफ से है।  अधिकारियों को हमेशा यह डर सताता है कि यदि भाजपा तक यह खबर पहुंच गई कि उन्होंने अमुक विपक्षी नेता का फोन उठाकर आदर सत्कार किया तो फिर उनकी विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *