आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी झुलसीं,अलर्ट जारी 

उत्तरकाशी में बड़कोट के नौगांव ब्लाक के बचाण गांव में खेतों में काम करती माँ बेटी पर आकाशीय बिजली गिरी है। बिजली की चपेट में आने से दोनों जलकर झुलस गयीं। 108 की मदद से सीएचसी बड़कोट लाया गया है। डॉक्टरों के  मुताबिक़, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पूनम देवी(26) और उसकी मां टिकमा देवी(48) निवासी कफोला दोपहर बाद खेतों में काम कर रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों मां बेटी उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को आनन-फानन सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *