बाहुबली अब्बास अंसारी की पत्नी जेल में पति से मुलाक़ात करने पहुंची थी,जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर आरोप है कि चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रच रही थी। निखत बीते दिन शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल गयीं।खबरों की मानें तो, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग दो माह से बंद हैं। शुक्रवार को जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमें अब्बास से मिलने आईं निखत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली। निखत ने पुलिस टीम को गुस्से में आकर धमकी भी दी है. वहीँ महिला सिपाहियों द्वारा निखत को जेल के बाहर से हिरासत में लिया गया।
चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निखत और उनके ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

