देहरादून : मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट बनाया गया है। आने वाली कैबिनेट में इस योजना के प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की संभावना है। ओडिशा की तर्ज पर उत्तराखंड के मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग के लिए मिलेट्स मिशन योजना शुरू होगी। आपको बतादें कि इस योजना में सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा खरीदने की सुविधा रहेगी। इसके लिए एक रिवाल्विंग फंड भी स्थापित करने की तैयारी है जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे-छोटे किसान मंडुवा की खेती को आगे बढ़ाते हैं।
मंडुवा एकत्रित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया जाएगा। मंडुवे का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत किस्म के बीज प्राप्त कराने के लिए उन्हें ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। 2000 में राज्य में मंडुवे का क्षेत्रफल 1.32 लाख हेक्टेयर था। जो घट कर 2021-22 में 86 हजार हेक्टेयर तक पहुंचा है।

