देहरादून: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ उत्तराखंड में हार उसकी हार पर ग़म भी बना हुआ है। पार्टी नेता अब भी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं की वो वहा क्यों हारे। उतराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस की हार के लिए भाजपा की ओर से प्रचारित मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान को बड़ा रीज़न बताया है।
आज हरीश रावत ने कहा कि झूठे बयान के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई। हरीश रावत ने ये भी कहा कि ने वह भाजपा के गलत प्रचार की शिकायत लेकर पुलिस और चुनाव आयोग के पास गए, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री सहित भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सघन प्रचार के जरिये मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक झूठ को सुनियोजित तरीके से फैलाया।

