बिहार में चाचा-भतीजा की बनीं सरकार,अखिलेश ने दी बधाई

पटना : बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटा जिसके बाद  एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनाई गई है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री तेजस्वी यादव जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’बिहार में शपथग्रहण समारोह समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *