कांग्रेस नेताओं ने सड़कों पर निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। वहीं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू हो चुकी है। बीजेपी यह अभियान 15 अगस्त तक रहेगा। समिति 11 अगस्त तक देश भक्ति भावना प्रचारित करने व वातावरण बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना, प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने का काम होगा। 13 अगस्त तक ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख  से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है।  ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। संतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मचारी, तहसील कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और स्कूली छात्रों ने भरत मंदिर से त्रिवेणी घाट पर हर घर तिरंगा रैली निकाली।स्वराज आश्रम हल्द्वानी से शुरू हुई यात्रा में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *