पटना : आज शुक्रवार को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से सूखे का जायज़ा लेने निकले थे कि तभी खराब मौसम के चलते उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी। सीएम राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। नीतीश जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों का हवाई दौरा करने के लिए निकले थे।
इस समय खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस वजह से सीएम नीतीश सूखे के हालातों का जायजा लेने गए थे।
सीएम नीतीश के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अब सीएम सड़क मार्ग से वापस पटना लौट सकते हैं। गया के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से गया में सीएम के हेलीकॉप्टर को उतारा गया है।

