पीएम से पहले ही आज सपाइयों ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,फीता काटा-निकाली यात्रा

आजमगढ़  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन  करने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने इसका लोकार्पण कर दिया। सिर्फ इतना नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर एक्सप्रेस-वे पर साइकिल यात्रा निकलकर नारे लगाए। सांकेतिक लोकार्पण में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा स्तब्ध रह गया।
सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व में ही कहा था लेकिन इसके बाद भी  पुलिस महकमा व जिला प्रशासन इसे लेकर कोई तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। 
आज यूपी के सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 नवंबर यानी आज (मंगलवार) को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होना है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं मिल सकी जिसकी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं को आदेश दिया था कि वो सभी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करें। उन्होंने कहा कि हमारी विजय यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो हम साइकिल कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे। पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।

आज इस साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सपाइयों का कहना है कि इस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *