प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके,3.6 रही तीव्रता

पिथौरागड़ : आज शुक्रवार को दोपहर में प्रदेश पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। भगवान का शुक्र है कि कोई जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था।

आज उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दहली है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *