प्रमोशन डे: राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल,धर्मपाल सिंह को महामंत्री संगठन 

लखनऊ : आज बुधवार को यूपी में भाजपा मंत्रियों के एक के बाद एक प्रमोशन हो रहे हैं,अब खबर है कि पार्टी को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रदेश कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड पद दिया गया है। 

सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का ख़ास भी कहा जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें जिताकर इतिहास रचा था।

इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *