निक्की-साहिल मामला: लिव इन में नहीं बल्कि शादी कर चुके थे दोनों

दिल्ली के दर्दनाक बहुचर्चित मामला जैसे जैसे परते खोल रहा है,उतने ही चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। निक्की और साहिल ने साल 2020 में ग्रेटर नोएडा के जिस आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी उसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें आर्यसमाज मंदिर में दोनों एक दूसरे- को जयमाल पहना रहे हैं। निक्की हत्याकांड मामले में साहिल शुरुआत से पुलिस को गुमराह कर रहा था कि वो और निक्की लिव-इन में रह रहे थे लेकिन अब साहिल के खुलासे ने पुलिस की जांच की दिशा बदली है और पुलिस जांच में साहिल ने खुलासा किया कि उसकी और निक्की की 2020 में ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी हो गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक़, वह दोनों लिव-इन में नहीं बल्कि पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। शादी का एक दोस्त भी गवाह बना था। मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस शादी के दो लोग गवाह थे लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह निक्की की तरफ से थे या साहिल की तरफ से। पुजारी ने बताया कि दोनों जब शादी के लिए आए थे तो बेहद खुश दिख रहे थे। किसी वारदात के बारे में सोच भी नहीं पा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *