केशव प्रसाद का सपा पर तंज,बोले-मैनपुरी सपा का नहीं भाजपा का किला है

नई दिल्ली : विस चुनावों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं सभी राजनैतिक दल जनता को लुभाने के लिए डोर टू डोर जाकर मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच काफी जद्दोजहत है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को तंज कस्ते हुए ट्वीट किया है कि मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं है, बल्कि भाजपा का किला है। केशव ने लिखा, ‘मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं, भाजपा का किला है। यहां कमल खिलेगा साइकिल पंचर होगी।

‘सीएम योगी ने भी किया ट्वीट –आज मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुबह चार बजे ही सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखे उन्होंने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों को आज मौनी अमावस्या की बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा, ‘लोक आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सूर्य के आशीष से सभी के अंतस में तप, बल और ऊर्जा का संचार हो।’ अयोध्या समेत 11 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आठ फरवरी तक नामांकन का मौका रहेगा। 11 फरवरी तक नाम वापसी का मौका रहेगा। इन सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। इस चरण में अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, चित्रकूट भी शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *