कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नवाब सिंह डीएनए में किशोरी के सैंपल से जब मिलान किया गया तो उसका मिलान हो गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी कि किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था।
पुलिस ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी वही से की गई है और किशोरी अपनी बुआ के साथ वहां पहुंची थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय गई थी और एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह वहां मौजूद था।
जिसके बाद महिला (बुआ) बाथरूम गई और तभी वहां नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को कॉल किया और पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे।कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था। अब जल्द ही चीज शीट दाखिल होगी।