श्रद्धा वॉल्कर जैसी ही हत्या का शिकार हुई निक्की भी,शव रखा ढाबे में  

देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है,जहां युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ढाबे के फ्रीज में छुपाया। ये मामला है दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव की जहां इस गांव में स्थित ढाबे के फ्रिज से एक महिला का शव पुलिस को शव मिला साथ ही आरोपी युवक का घर ढाबे से कुछ ही दूर है और 10 फरवरी को झज्जर के मंडोठी गांव में दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत प्रेमिका के शव को ठिकाने लगाने ही वाला था कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे मित्राऊ गांव से गिरफ्त में लेलिया। युवती  के परिजनों व अन्य किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। साहिल और मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो साल से लिव इन रिलेशन में थे।  इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी।  उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं।

बताया जा रहा है कि साहिल निक्की के शव को कार में डालकर 40 किलोमीटर दूर अपने गांव में ले आया, और साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस को आशंका है कि वह श्रद्धा की तरह ही शव को ठिकाने लगाने की सम्भावना थी। 


इसके अलावा कड़ी जांच के बाद एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मित्राऊ गांव में उसके घर के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है और अच्छे व पैसे वाले घर से ताल्लुक रखता है। उसकी मां सरकारी शिक्षक है। निक्की के पिता का गुरुग्राम में बड़े गैराज के मालिक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *