उत्तराखंड की 5991 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना ठन्डे बस्ते में चली गई है। केंद्र सरकार ने दो साल पहले भारत नेट-2 परियोजना के लिए 2000 करोड़ रुपये मंजूर किए और योजना अब तक आगे नहीं बड़ी हैं। इसीलिए केंद्र ने योजना को फिलहाल बीच ही ब्रेक लगाया है। उत्तराखंड की ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जाेड़ने के लिए भारत नेट परियोजना के फेज-1 का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड पर थी।
पहले चरण में 11 जिलों के 25 ब्लॉक की 1865 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। फेज-2 के तहत प्रदेश के 12 जिलों में 65 ब्लॉक के तहत 5991 ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट पहुंचाया जाना था। हरिद्वार में यह काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए वर्ष 2020 में 2000 करोड़ मंजूर किए थे।

