Kanpur Fire: सामने आया पूरा सच. एसओ ने आग में झोका 

कानपुर देहात में मैथा तहसील की मड़ौली ग्राम पंचायत के चालहा गांव में हुई सनसनीखेज घटना में नया मोड़ आया है जिसमें मृतक महिला के बेटे अंकित ने रूरा एसओ पर आग में झोंकने के प्रयास की बात कही है। घटना के बाद डीएम नेहा जैन ने मीडिया के सामने कहा है कि कृष्ण गोपाल ने अतिक्रमण कर कमरा बनाया था। शिकायत पर उसे हटाया गया। इसके बाद कृष्ण गोपाल ने वहीं पर झोपड़ी बनाई और इस पर एसडीएम मैथा को कार्रवाई के लिए कहा जिसके बाद महिला से हटने के लिए कहा गया,तो उसने बंद करके कमरा आग लगा ली। डीएम के इस बयान से ग्रामीणों में ख़ासा नाराज़गी बनी हुई है।मौके पर पहुंचे प्रशासन के लोग भी यही बात बताते रहें, लेकिन प्रशासन की इस कहानी से ग्रामिक इतिफाक नहीं रख रहे हैं। 

कृष्ण गोपाल ने बेटे अंकित ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान लेखपाल से बचने के लिए मां ने घर का दरवाजा बंद कर लिया था। इसके बाद लेखपाल ने झोपड़ी में पीछे की तरफ से जाकर बहन और मां के ऊपर डीजल डाला और आग लगा दी और सतह ही बुलडोज़र चला दिया गया। 

रूरा एसओ ने उन्हें भी आग में झोंकने का प्रयास किया था। आग से मां और बहन को बचा नहीं पाए, इसलिए सरकारी हैंडपंप को उखाड़ दिया गया। घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट दिखाई दिए। सभी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाएं और कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *