निकाय चुनाव में इस बार बसपा प्रचार की जिम्मेदारी तेज महिलाओं को दी जाएगी। प्रत्येक बूथ पर महिला विंग तैयार होंगी। पार्टी सुप्रीमो मायावती जल्द ही लखनऊ में बैठक करने वाली हैं, समीक्षा के लिए सभी कोऑर्डिनेटरों को तैयारी करने और बूथ स्तर पर चल रहे अभियान का पूरा रिकार्ड तैयार करने को बोला गया है।नगर निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए सभी दल कोई कमी नहीं करना चाह रहीं हैं । अन्य की तरह बसपा ने भी इस बार खास तैयारी की है। पार्टी हर बूथ पर उन महिलाओं की टीम अलग से तैयार करेगी, जो तेज-तर्रार, ज्यादा पढ़ी-लिखीं और प्रचार में काफी सक्रिय रही हैं। प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को बसपा महापौर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
Related Posts
दीपों से जगमगाएगा गंगा घाट, मेहमानों का स्वागत होगा ख़ास
जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत में उत्तराखंड पलक पांवड़े बिछाने के लिए तैयारियां कर…
कोरोना ने 52 नए संक्रमित मिले, देहरादून में अधिक केस
देहरादून : कोरोना के मामलों में अब अधिकता होती जा रही है इसी कड़ी में आज देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण…
भाजपा महिला मोर्चा नेता सिमरन गाबा की मौत, छत्त से नीचे गिरी मिली लाश
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की अजीबोग़रीब स्थिति में मौत हुई है। बीते दिन बृहस्पतिवार देर रात…

