नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। जहां मतदान की तारीख 10 मई है। वहीं मतगणना की तारीख 13 मई तय की गई है। इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म होगा और चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव के लिए कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों पर 58,282 पोलिंग स्टेशन तैयार किए हैं। हर पोलिंग स्टेशन पर लगभग 883 मतदाताओं की संख्या होगी। इतना ही नहीं 1320 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों के पास होगा। आयोग ने चुनावों में 240 मॉडल मतदान केंद्र बनाने की बात कही है। 18 से 19 साल के बीच के पहली बार वोट करने वाले 9,17,241 मतदाता राज्य में हैं। इसके अलावा 17 साल की उम्र के 1,25,406 युवाओं ने एडवांस एप्लीकेशन देकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया है।
कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे

