PCS मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी 

देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी  हुए हैं। यह परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित होंगी। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। गौरतलब है कि आयोग को पहले पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होनी थी। लेकिन पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने यह प्रश्न पत्र खत्म कर दिए थे। परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *