पूर्व सीएम हरीश रावत मौन उपवास पर बैठे,किसानों के पक्ष में उतरे

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर आज गुरूवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर बैठे है। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ किसान भी उपस्थित रहे। हरीश रावत ने कहा कि जब इंवेस्टर्स समिट के लिए अडानी, अंबानी, जैसे बड़े-बड़े अरबपति देहरादून आ रहे हैं तो कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना चाहती है किसान बेहद परेशान है। एक तरफ बड़े-बड़े अरबपति-खरब पतियों की चमक होगी, तो दूसरी तरफ देहरादून की वादियों में किसानों का दुख भी गूंजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *