NIA Raid: सुपारी किलर के घर छापा,छह राज्यों में 100 से ज्यादा छापे 

लखनऊ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा स्थानों पर रेड मारी है। इसी कड़ी में दिल्ली एनसीआर में 32 और पंजाब में 65 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। खबर है किछापेमारी टेरर-ड्रग तस्करों और गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले में की जा रही है। इसके अलावा यूपी राजधानी लखनऊ में सुपारी किलर विकास सिंह के  पार्क व्यू अपार्टमेंट में छापेमारी हुई है।  विकास सिंह माफिया ड्रग डीलर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का खास शूटर है। वह पूर्वांचल के बड़े माफिया का भी करीबी बतया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *