शांत वादियों में सीएम ने किया ध्यान-योग

पौड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गांव का भ्रमण किया। इससे पहले उन्होंने यहां शांत वादियों में योग और ध्यान किया। इसके बाद यहां लोगों से मुलाकात के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही विकास को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौड़ी जिले का आज दूसरा दिन है। मॉर्निंग वॉक और योग-ध्यान से उन्होंने दिन की शुरुआत की। सीएम ने रावत गांव के होम स्टे में ही रात्रि विश्राम किया। यहां पौधरोपण कर सीएम ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। इस दौरान गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया। सीएम धामी नै कहा कि उनकी आत्मा यहीं पौड़ी में बसी है।  पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में अंत्योदय निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल योजना का उद् घाटन भी किया था।कई योजनाओं का शिलान्यास और उद् घाटन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *