वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में जिला अदालत का आदेश आने के बाद बीते दिन बुधवार देर रात पूजा-अर्चना की गई दीप जले गए हुई। आज बृहस्पतिवार तड़के मंगला आरती की गई । तहखाने में 30 साल बाद दीप जले। कोर्ट का आदेश के बाद रात में तहखाने से बैरिकेडिंग हटाई गयीं । आज गुरूवार सुबह तड़के से ही पूजा के लिए लोग जुटने भी लगे हैं। कड़े प्रशासनिक सुरक्षा घेरे में पूजा की शुरुआत हुई।
व्यासजी के तहखाने में अभी आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश नहीं है। सिर्फ पुजारी को पूजा पाठ के समय आने-जाने की अनुमति है ।
व्यासजी के तहखाने में पूजा करने की एक्सक्लूसिव तस्वीर भी साझा हुई है तस्वीर में पुलिस और प्रशानिक अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है।
बीते दिन बुधवार को न्यायालय ने कहा आदेश देते हुए कहा था कि व्यास परिवार और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट बोर्ड के पुजारी से तहखाने में स्थित मूर्तियों की पूजा व राग-भोग कराने का आदेश है । जिला न्यायाधीश ने रिसीवर जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह सेटलमेंट प्लॉट नं.-9130 स्थित भवन के दक्षिण में स्थित तहखाने में पुजारी से मूर्तियों की पूजा व राग-भोग कराएं।

